8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

Advertisment

घर बैठे पाएं नौकरी का मौका : जानिए क्या है NCS Portal और रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका

Media Yodha Desk Thu, May 21, 2026

भारत सरकार डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं. सरकार का फोकस ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है जहां युवा घर बैठे रोजगार के अवसर हासिल कर सकें. इसी दिशा में एनसीएस पोर्टल को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि देशभर के युवाओं को ऑनलाइन जॉब, स्किल डेवलपमेंट और करियर से जुड़ी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें. सरकार का मानना है कि डिजिटल वर्क कल्चर और वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाएं आने वाले समय में रोजगार के नए रास्ते खोलेंगी और इससे महिलाओं, छात्रों और छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं को भी बड़ा फायदा मिल सकता है.

नेशनल करियर सर्विस यानी NCS भारत सरकार का ऑनलाइन रोजगार पोर्टल है. इस प्लेटफॉर्म को युवाओं को नौकरी, करियर गाइडेंस और स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. यहां सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर की नौकरियों की जानकारी मिलती है. इसके अलावा उम्मीदवार ऑनलाइन जॉब फेयर, करियर काउंसलिंग और ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.

घर बैठे मिल रही हैं हजारों नौकरियां

एनसीएस पोर्टल पर इस समय लाखों वैकेंसी उपलब्ध हैं. इनमें बाइक फ्रॉम होम जॉब्स भी बड़ी संख्या में शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और अनुभव के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं.पोर्टल पर डाटा एंट्री टेलीकॉलिंग कस्टमर सपोर्ट ऑनलाइन टीचिंग कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी कई नौकरियां उपलब्ध रहती हैं.

ऐसे करें NCS Portal पर रजिस्ट्रेशन

एनसीएस पोर्टल पर नौकरी पाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर विकल्प चुनना होगा. इसके बाद जॉब सीकर ऑप्शन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा. फिर उम्मीदवार को अपनी पढ़ाई, स्किल और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

नौकरी खोजने का आसान तरीका

रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के बाद उम्मीदवार सर्च जॉब सेक्शन में जाकर नौकरी खोज सकते हैं. यहां लोकेशन क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस का वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों के आधार पर नौकरी सर्च की जा सकती है.पसंद आने वाली नौकरी पर क्लिक करके सीधे आवेदन भी किया जा सकता है.

लाखों कंपनियां जुड़ी हुई हैं

सरकार का NCS Portal अब युवाओं के लिए नौकरी ढूंढने का बड़ा जरिया बनता जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी कंपनियां भी जुड़ चुकी हैं, जिससे घर बैठे नौकरी पाने के मौके तेजी से बढ़े हैं. ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी और कस्टमर सर्विस से जुड़ी कंपनियां यहां लगातार नई वैकेंसी निकाल रही हैं. इसके जरिए युवाओं को वर्क फ्रॉम होम डाटा एंट्री, कस्टमर सपोर्ट और दूसरी कई तरह की नौकरियों के विकल्प मिल रहे हैं. खास बात यह है कि छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोग भी अब आसानी से ऑनलाइन नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन