17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, प्रभावित लोगों की संख्या घटी, 43 राहत शिविर संचालित

admin Tue, Jun 10, 2025

असम में बाढ़ की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश नदियों का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि बाढ़ से जुड़ी एक और मौत की पुष्टि के साथ इस सीजन में कुल मृतकों की संख्या 21 हो गई है। भूस्खलन घटनाओं को मिलाकर यह आंकड़ा 27 तक पहुँच चुका है।

अब 1.63 लाख लोग ही बाढ़ से प्रभावित

ASDMA के अनुसार राज्य के 9 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें श्रीभूमि सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 1.21 लाख से अधिक लोग बाढ़ के चपेट में हैं। हैलाकांडी जिले में 33,838 लोग प्रभावित हुए हैं। राहत कार्यों में तेजी लाते हुए प्रशासन ने 43 राहत शिविर खोले हैं जहां 6000 से अधिक विस्थापितों को आश्रय मिला है। इसके अलावा 48 राहत वितरण केंद्रों से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

फसल और पशुधन पर बुरा असर, पर स्थिति नियंत्रण में

3500 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि पानी में डूबी है जिससे फसलों के नुकसान की आशंका बनी हुई है। बाढ़ में अब तक 8 जानवरों की मौत हो चुकी है जबकि 1.13 लाख पशुधन प्रभावित हुए हैं।

जल्द सामान्य हो सकती है स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश में कमी और नदियों के जलस्तर में गिरावट के चलते हालात और बेहतर होने की संभावना है। आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है क्योंकि लगातार शुष्क मौसम से बाढ़ के पानी में तेज़ी से कमी आ सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन