18th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन अब नहीं मिलेगा राशन

भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, क्षेत्र में धारा 163 लागू

रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो आया सामने 

Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव

इंडिगो शुरू करेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम; जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

Advertisment

कांकेर में पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : किसान का पैसा 7 साल से जा रहा महाराष्ट्र

कांकेर (छत्तीसगढ़): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कांकेर के देवांगन परिवार का आरोप है कि पिछले 7 वर्षों से उनके नाम पर जारी की जा रही राशि महाराष्ट्र के कोल्हापुर के किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में जा रही है।

🧾 बैंक ने दी जानकारी, कलेक्टर ने दिया भरोसा

किसान परिवार ने जब बार-बार बैंक के चक्कर लगाए, तो उन्हें पता चला कि उनका आधार किसी दूसरे अकाउंट से लिंक हो गया है और पैसा उसी में ट्रांसफर हो रहा है।

परिवार की शिकायत पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा,

"तकनीकी गड़बड़ी या आधार नंबर में गलती के कारण ऐसा हो सकता है। हम जल्द ही वास्तविक किसान को उसका हक दिलाने की कोशिश करेंगे और जिस खाते में गलत पैसा गया है, उसे भी रिकवर किया जाएगा।"

🔍 पहले भी सामने आया था 'सनी लियोनी' के नाम पर फर्जीवाड़ा

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में महतारी वंदन योजना में 'सनी लियोनी' नाम से फर्जी लाभ उठाने का मामला सुर्खियों में रहा था। अब एक बार फिर योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


✍️ पीड़ित की उम्मीदें बंधीं

देवांगन परिवार को अब उम्मीद है कि उन्हें न केवल आगे की किश्तें समय पर मिलेंगी, बल्कि पिछले सात साल का बकाया पैसा भी उन्हें रिकवर कराकर मिलेगा। फिलहाल, मामला कृषि विभाग और बैंकिंग सिस्टम की निष्क्रियता की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन