5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

CCTV Camera Type : Eyeball, Dome और Bullet, घर में किस जगह लगाएं कौन सा CCTV कैमरा? खरीदने से पहले जान लें हर बात

CCTV Camera Type: घर को सिक्योर रखने के लिए लोग घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं। अगर आप भी अपने घर और आसपास के एरिया को सिक्योर करने के लिए CCTV कैमरा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कमरे, बाहर के एरिया, आंगन आदि में कौन सा कैमरा यूज करना चाहिए, इसके बारे में पता होना चाहिए। लोग घरों में आम तौर पर Turret या EyeBall, Dome या Bullet कैमरा लगवाते हैं। इनमें से कौन सा कैमरा घर में कहां यूज करना चाहिए, आइए जानते हैं...

Turret या EyeBall CCTV

यह सीटीटीवी कैमरा आजकल के मॉडर्न घरों में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि ये कैमरे साइज में छोटे होते हैं और ज्यादा से ज्यादा एरिया को कवर करते हैं। खास तौर पर आंगन, बाहरी एरिया जैसे कि बरामदों और ड्राइव वे आदि में इन कैमरों को लगाया जाता है। इनमें नाइट विजन वाले कैमरे आते हैं, जो रात के अंधेरे में भी ज्यादा एरिया को कवर कर सकता है।

Dome CCTV

इन कैमरों का भी इस्तेमाल लोग अपने घरों में करते हैं। खास तौर पर ये कैमरे घरों के अंदर लगाए जाते हैं। इन्हें छत के छज्जों के नीचे वाले एरिया में आसानी से फिट किया जा सकता है। इसका डिजाइन खास तौर पर इन्हीं जगहों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये कैमरे 360 डिग्री तक का व्यू कवर कर सकते हैं। साथ ही, इनमें मोशन सेंसर वाले भी कैमरे आते हैं, जो घर के गलियारों में हो रहे मूवमेंट्स के आधार पर कैमरे के एंगल को घूमाता है।

Bullet CCTV

यह सीसीटीवी कैमरा खास तौर पर घर के मेन गेट पर लगाया जाता है। इसकी रेंज बहुत ज्यादा होती है और यह घर की बाउंड्री और गेट पर लगाया जाता है, तो बाहर के एरिया में हो रही गतिविधियों को कैप्चर करता है। इन कैमरों का इस्तेमाल खास तौर पर फॉर्म हाउस में किया जाता है, जहां दूर तक का इलाका सिक्योर किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन