12th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

सीने में दर्द न हो तो भी हार्ट अटैक का खतरा : जानें वो छुपे हुए लक्षण जो बचा सकते हैं आपकी जान

Media Yodha Desk Thu, Feb 5, 2026

आज हम अपने काम, मोबाइल, करियर और जिम्मेदारियों में इतने उलझ गए हैं कि अपनी सेहत पर ध्यान देना लगभग भूल ही गए हैं. खासकर दिल की सेहत को लेकर लापरवाही तेजी से बढ़ रही है. पहले जहां हार्ट अटैक को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, वहीं अब यह समस्या युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. गलत खानपान, फास्ट फूड की आदत, घंटों बैठकर काम करना, नींद की कमी और बढ़ता मानसिक तनाव, ये सब मिलकर हमारे दिल को धीरे-धीरे कमजोर बना रहे हैं.

ज्यादातर लोग हार्ट अटैक को सिर्फ सीने में तेज दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि हार्ट अटैक हमेशा एक जैसे लक्षणों के साथ नहीं आता है. कई बार हमारा शरीर पहले ही हमें चेतावनी देने लगता है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण हम उन संकेतों को गैस, थकान या सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही छोटी-सी लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है.

हार्ट अटैक सिर्फ अचानक नहीं आता

कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स बताते हैं कि हार्ट अटैक एकदम से नहीं होता है. कई मामलों में शरीर कुछ दिन या हफ्तों पहले ही संकेत देना शुरू कर देता है. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो बड़ी समस्या को रोका जा सकता है.

सीने में दर्द ही नहीं, ये भी होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण

1. सीने में हल्की बेचैनी या दबाव महसूस होना - हर बार हार्ट अटैक में तेज दर्द ही हो, ऐसा जरूरी नहीं, कई लोगों को सीने में भारीपन, जकड़न, जलन या दबाव जैसा एहसास होता है. यह तकलीफ कुछ मिनटों के लिए आती है और फिर चली जाती है, लेकिन बाद में दोबारा लौट सकती है.  कभी-कभी यह दर्द सीने से निकलकर बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है. अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

2. बिना मेहनत के सांस फूलना - अगर आपको थोड़ा चलने, सीढ़ियां चढ़ने या हल्का काम करने पर भी सांस चढ़ने लगे, तो यह दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है. जब दिल शरीर को सही मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता, तब ऐसी परेशानी होती है. कई बार यह समस्या बिना सीने के दर्द के भी हो सकती है.

3. जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होना - अगर आप रोजमर्रा के छोटे कामों से ही बहुत ज्यादा थकने लगे हैं. जैसे घर के काम, थोड़ी देर चलना, हल्का काम करना और आराम करने के बाद भी थकान दूर न हो, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. यह लक्षण खासतौर पर महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले देखा जाता है.

4. अचानक ठंडा पसीना आना - बिना किसी वजह के अचानक ठंडा पसीना आना या बहुत ज्यादा पसीना आना भी हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है. अक्सर लोग इसे गर्मी या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर यह लक्षण सीने की तकलीफ, थकान या सांस फूलने के साथ हो, तो तुरंत जांच करानी चाहिए.

5. चक्कर आना या बेहोशी जैसा लगना - अगर अचानक चक्कर आने लगे या ऐसा लगे कि आप गिर जाएंगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि दिल और दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही. यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है और इसमें देरी जानलेवा साबित हो सकती है.

6. गैस, अपच या पेट में जलन - कई बार हार्ट अटैक से पहले पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जैसे गैस, अपच, पेट में भारीपन, जलन ये लक्षण आम लगते हैं, लेकिन अगर बार-बार हों और दवाओं से भी आराम न मिले, तो यह दिल की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. महिलाओं में यह लक्षण पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखे जाते हैं.

7. नींद में परेशानी और बेचैनी - अगर आपकी नींद बार-बार टूट रही है, रात को घबराहट महसूस होती है या सांस फूलने के कारण नींद खुल जाती है, तो यह भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.

हार्ट अटैक से बचाव के आसान उपाय

1. संतुलित और हेल्दी खाना खाएं.

2. रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें.

3. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं.

4. तनाव कम करने की कोशिश करें.

5. ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं, पूरी नींद लें.

6. अगर लक्षण 5 मिनट से ज्यादा समय तक बने रहें, आराम करने पर भी ठीक न हों, बार-बार लौटकर आएं, दवा लेने से आराम न मिले तो देर न करें और तुरंत अस्पताल जाएं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन