8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

धमतरी : धमतरी में फिर हाथी का आतंक, महानदी पार कर पहुंचा गांव – ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के धमतरी वन परिक्षेत्र में एक भटके हुए मखना हाथी ने ग्रामीण इलाकों में खौफ का माहौल बना दिया है। महानदी पार कर दर्जन भर गांवों से होते हुए यह हाथी अब रीवागहन गांव तक पहुंच चुका है। वन विभाग की टीमें मौके पर डटी हैं और गजराज की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, कई खेत बर्बाद

जानकारी के मुताबिक, यही हाथी कुछ दिन पहले लीलर गांव में एक ग्रामीण की जान ले चुका है। साथ ही इसने कई गांवों में धान की फसलों को भी बर्बाद किया है।
वन विभाग के अनुसार, यह मखना हाथी अपने दल से बिछड़ गया है और अपने झुंड की तलाश में भटकते हुए आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच गया है 20 किलोमीटर दूर पहुंचा जंगल से भटका गजराज

वन विभाग के एसडीओ मनोज विश्वकर्मा ने बताया:

"हाथी पहले मथुराडीह और कसारडीह के जंगलों में था, अब रीवागहन गांव में पहुंच चुका है। ऐसा लगता है कि यह दल से अलग हो गया है।"

जंगल से रीवागहन की दूरी करीब 20 किलोमीटर से अधिक है, जिसे पार कर यह हाथी गांव-गांव तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है। धान की फसल तबाह, ग्रामीणों में डर का माहौल

  • हाथी ने मथुराडीह, बंजारी, कलारतराई के खेतों में धान की फसलों को कुचल दिया।

  • खेतों और गांवों में हाथी के पैरों के निशान मिलने से लोग सहमे हुए हैं।

  • ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है और वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन