13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

: भारतीय चुनाव आयोग की आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, विधानसभा चुनावों की घोषणा की जाएगी…

admin Fri, Aug 16, 2024

नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा,

जिसमें जम्मू-कश्मीर के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही, हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जा सकती है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे।

आयोग ने पिछले हफ्ते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा पूरा किया था।

2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। तब से वहां की राजनीतिक पार्टियां लगातार राज्य का दर्जा वापस करने की मांग कर रही थीं। सरकार की ओर से बार-बार कहा गया कि पहले चुनाव होंगे और उसके बाद ही राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मतदान तीन से चार चरणों में कराया जा सकता है। मतदान प्रक्रिया सितंबर में पूरी हो सकती है और चुनाव परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर , केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने में सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा व्यवस्था है। हाल के दिनों में आतंकवादी घटनाओं में अचानक वृद्धि ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिसका प्रभाव चुनाव कार्यक्रम पर भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लंबे समय से नहीं हो पाए थे, क्योंकि परिसीमन का काम पूरा नहीं हुआ था। मई 2022 में परिसीमन के बाद, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों की संख्या अब बढ़कर 90 हो गई है। इस प्रकार, जम्मू में 43 विधानसभा सीटों और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें जम्मू की 37 सीटें, कश्मीर घाटी की 46 सीटें और लद्दाख की 6 सीटें शामिल थीं।
इन्हें भी पढ़ें  रायगढ़: आईएएस अधिकारी को कुचलने की कोशिश करने के मामले में चार आरोपियों को सजा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन