8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

क्या आपको ही सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर : जानिए इसके पीछे छिपा हैरान करने वाला साइंस

Media Yodha Desk Mon, Jul 6, 2026

नई दिल्ली : बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है, लेकिन आपने एक बात पर गौर किया होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इस बात को अक्सर मजाक समझ लेते हैं, लेकिन सचमुच कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं और इसके पीछे साइंस छिपा है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपको मच्छर दूसरों से ज्यादा काटते हैं, तो आइए जानते हैं कि क्यों मच्छर आपको इतना पसंद करते हैं? इसके पीछे की वजह क्या है?

मच्छरों को पसंद आता है ये कॉम्बिनेशन

मच्छर आमतौर पर कार्बनडाइऑक्साइड, शरीर की गर्मी और नमी की तरफ आकर्षित होतें और इन्हीं का इस्तेमाल करके वे इंसानों का पता लगाते हैं। इसलिए जब व्यक्ति के शरीर का तापमान ज्यादा होता है या पसीना आया होता है, तो मच्छर ज्यादा काटते हैं। पार्क में एक्सरसाइज करते समय भी मच्छर आस-पास इसलिए ज्यादा मंडराते हैं, क्योंकि उस समय आपके शरीर में पसीना आता है और सांसे तेज चलने लगती हैं, जिसके कारण कार्बनडाइऑक्साइड ज्यादा रिलीज होता है। ये कॉम्बिनेशन मच्छरों को पसंद आता है और वो आपकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं। इसी वजह से मच्छर प्रेग्नेंट महिलाओं की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है और वे कार्बनडाइऑक्साइड भी ज्यादा रिलीज करती हैं।

बॉडी सेंट भी देती है मच्छरों को न्यौता

हमारी त्वचा पर कई माइक्रोब्स रहते हैं, जो एक खास तरह का केमिकल बनाते हैं। इस केमिकल को वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स कहा जाता है। हमारी त्वचा पर ये केमिकल लगभग 500 से भी ज्यादा तरह के होते हैं, जो मिलकर हमारे शरीर की महक बनाते हैं। मच्छरों को कुछ लोगों की गंध ज्यादा आकर्षित करती है और इस वजह से उन्हें ज्यादा काटते हैं।

अलग-अलग बॉडी रिएक्शन

मच्छर के काटने पर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है। हर व्यक्ति में ये रिएक्शन अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा सूजन या रेडनेस हो जाती है। इसलिए कुछ लोगों को मच्छर काटते हैं, तो ज्यादा कोई खास रिएक्शन नहीं होता, जबकि कुछ लोगों के शरीर पर रेडनेस और चक्कते हो जाते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन