7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

हैदराबाद। : भारत-पाक तनाव के बीच मिस वर्ल्ड 2025 पर संकट! एमएलसी कविता ने आयोजन टालने की मांग की

admin Sat, May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव का असर अब देश के बड़े आयोजनों पर भी दिखने लगा है। जहां आईपीएल 2025 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया है, वहीं अब हैदराबाद में होने वाली मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता और तेलंगाना जागृति अध्यक्ष एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने राज्य सरकार से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को पोस्टपोन किया जाए।


📅 7 से 31 मई के बीच होना था आयोजन

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड इवेंट भारत में 7 से 31 मई के बीच शेड्यूल था, जिसमें दुनियाभर की सुंदरियां हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन कविता ने साफ कहा कि इस संवेदनशील माहौल में देश में इतने बड़े इवेंट को कराना ठीक नहीं होगा।


🗣️ "ये समय नहीं है जश्न का, जब हमारे जवान सीमा पर हैं"

एमएलसी कविता ने भावुक अपील करते हुए कहा,

"हमारे जवान बॉर्डर पर अपनी जान की बाज़ी लगा रहे हैं। ऐसे में देश में ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन सही नहीं होगा। हमें सुनिश्चित करना है कि देश और इस प्रतियोगिता की गरिमा पर कोई आंच न आए।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आईपीएल 2025 को सुरक्षा कारणों से रोका गया है, ठीक वैसे ही मिस वर्ल्ड इवेंट पर भी तुरंत फैसला लेना जरूरी है।


🚩 आर्मी के समर्थन में रैली, शहीद जवान को श्रद्धांजलि

कविता ने हाल ही में हैदराबाद के इंदिरा पार्क से RTC क्रॉस रोड तक एक रैली निकाली थी, जो भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में थी। उन्होंने शहीद मुरली नायक को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लोगों को संबोधित करते हुए कविता ने कहा,

"यह एक धर्म युद्ध है। भारत ने कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाया, हमारी सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ढेर किया है।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन