17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

जकार्ता/नई दिल्ली: : ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर विवाद, भारतीय दूतावास ने दी सफाई

admin Mon, Jun 30, 2025

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने भारतीय रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार की ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणियों को लेकर मीडिया में आई रिपोर्टों को भ्रामक और संदर्भ से बाहर बताया है। रविवार को "एक्स" (पूर्व ट्विटर) पर जारी बयान में दूतावास ने कहा कि संबंधित प्रेजेंटेशन को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

🔹 क्या कहा दूतावास ने?

दूतावास ने स्पष्ट किया:

“डिफेंस अताशे की प्रेजेंटेशन में भारतीय सशस्त्र बलों के राजनीतिक नेतृत्व के अधीन कार्य करने और ऑपरेशन सिंदूर के गैर-आक्रामक उद्देश्य को रेखांकित किया गया था। इसे मीडिया रिपोर्टों में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।”


🔹 क्या था पूरा मामला?

10 जून को इंडोनेशिया में एक सेमिनार के दौरान भारतीय नौसेना के कैप्टन शिव कुमार ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान भारतीय वायुसेना को कुछ विमान खोने पड़े
उन्होंने दावा किया कि:

“राजनीतिक नेतृत्व के निर्देश के चलते पहले चरण में दुश्मन के सैन्य ठिकानों या हवाई सुरक्षा पर हमला नहीं किया गया। इसी कारण नुकसान हुआ।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि रणनीति बदलने के बाद, भारत ने पहले दुश्मन की एयर डिफेंस को निशाना बनाया और ब्रह्मोस मिसाइलों के जरिए प्रभावी कार्रवाई की।


🔹 राजनीतिक घमासान भी तेज

इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला।
जयराम रमेश ने पूछा:

“प्रधानमंत्री विपक्ष को भरोसे में लेने से क्यों बच रहे हैं? संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया गया?”

वहीं पवन खेड़ा ने कहा कि रक्षा अताशे की टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते का संकेत है और सरकार चिंतित है कि कांग्रेस क्या उजागर करेगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन