नई दिल्ली : देशभर में फिर बरसेंगे बादल: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी रफ्तार में आ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 14 जून को उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने 20 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में आज सामान्य से भारी बारिश हो सकती है, उनमें शामिल हैं:
📍 उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
📍 पूर्व भारत: झारखंड, पश्चिम बंगाल (गंगा क्षेत्र), ओडिशा
📍 मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान
📍 पश्चिम भारत: गुजरात, गोवा
📍 दक्षिण भारत: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक
📍 पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
मानसून की रफ्तार तेज
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, और उत्तर ओडिशा समेत कई राज्यों में सामान्य से भारी वर्षा दर्ज की गई।
इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, और मध्य महाराष्ट्र में भी कई जगह बारिश हुई, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं।
🔔 अगले 2 दिनों में इन क्षेत्रों में रखें सावधानी:
कोंकण, सौराष्ट्र-कच्छ, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत में भी गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन