9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

संसद की सुरक्षा में सेंध : पेड़ पर चढ़कर दीवार फांदकर आरोपी गरुड़ द्वार तक पहुंचा

Media Yodha Desk Fri, Aug 22, 2025

नई दिल्ली : देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था।

आरोपी से हो रही पूछताछ

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान की जा रही है। उसके पास कोई हथियार था या ऐसे ही वह संसद में घुसा है। इन सभी एंगल में सुरक्षाकर्मी की टीम जांच कर रही है।

संसद मार्ग पुलिस थाने ले जा गया शख्स

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने संसद परिसर में अनधिकृत प्रवेश के लिए रेल भवन की ओर से दीवार का सहारा लिया। वह गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जो संसद भवन का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। CISF ने उसे पकड़ने के बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका मकसद क्या था? आखिर उसका संसद परिसर में घुसने का मकसद क्या था?

कल ही खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही खत्म हुआ है। मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चला है। 32 दिनों तक चले इस सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार बाधित रही। सत्र के दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए हैं। 

विपक्ष ने सदन में इन मुद्दों पर किया विरोध

विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान युद्धविराम दावों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन