11th August 2026

BREAKING NEWS

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Advertisment

छत्तीसगढ़ अग्निवीर भर्ती : आवेदन करने के लिए लिंक से करें रजिस्ट्रेशन, आखिरी तारीख 1 अप्रैल

Media Yodha Desk Fri, Feb 6, 2026

रायपुर : भारतीय थल सेना ने छत्तीसगढ़ के अविवाहित पात्र युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस और नियमित कैडर के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। सेना द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित रखा गया है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी, जिसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। शारीरिक मानकों में ऊंचाई, वजन और सीने से संबंधित मापदंड पदानुसार तय किए गए हैं। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी थल सेना की वेबसाइट के अलावा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन