10th August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Advertisment

PM Modi Japan Visit : जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5, PM Modi और इशिबा के बीच साइन हुए कई MoU

Media Yodha Desk Sat, Aug 30, 2025

PM Modi Japan Visit: जापान के दौरे पर गए PM मोदी ने 15वें भारत-जापान इकनॉमिक फोरम को संबोधित किया. यहां उन्होने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान अहम पार्टनर है. उन्होंने जापान के बिजनेस लीडर्स को बताया कि कैसे जापान की टेक्नॉलजी और भारत के टैलेंट आपस में मिलकर दोनों के विकास में अहम रोल अदा कर सकते हैं. टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में पीएम मोदी और जापानी पीएम इशिबा की मौजूदगी में कई MoU एक्सचेंज किए गए.

जापान की धरती से लॉन्च होगी चंद्रयान-5

भारत और जापान ने शनिवार को चंद्रयान-5 मिशन के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र का संयुक्त अन्वेषण है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यहां यात्रा के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के बीच संयुक्त चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन के संबंध में कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए.

चंद्रयान-5 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्थायी रूप से छायांकित क्षेत्र (PSR) के आसपास के क्षेत्र में चंद्रमा के पानी समेत अस्थिर पदार्थों का अध्ययन करना है. इस मिशन को जाक्सा द्वारा अपने एच3-24एल प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसमें इसरो निर्मित चंद्र लैंडर होगा, जो जापान निर्मित चंद्र रोवर को ले जाएगा.

पीएम मोदी बोले- भारत और जापान की वैज्ञानिक टीम अंतरिक्ष में मिलकर काम करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत और जापान की वैज्ञानिक टीम अंतरिक्ष विज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगी. मोदी ने कहा, ‘‘अंतरिक्ष में हमारी साझेदारी न केवल हमारे क्षितिज का विस्तार करेगी, बल्कि हमारे आसपास के जीवन को भी बेहतर बनाएगी.'' उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा देश के वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और नवाचार की कहानी है.

मोदी ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक ‘लैंडिंग' से लेकर अंतरग्रहीय मिशनों में हमारी प्रगति तक, भारत ने लगातार यह प्रदर्शित किया है कि अंतरिक्ष अंतिम सीमा नहीं है, यह अगली सीमा है.''

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन