11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

Body Pain Symptoms Of Disease : सिर से पैर तक दर्द देता है इन बीमारियों का संकेत? शरीर के हिस्सों से पहचानिए भविष्य का खतरा

Media Yodha Desk Sat, Jan 31, 2026

Body Pain Symptoms Of Disease: दर्द कोई बीमारी नहीं है बल्कि शरीर की चेतावनी है। जब शरीर के अंदर कहीं सूजन होती है, कहीं नस दबती है, कहीं थकान हद पार करती है या तनाव अंदर ही अंदर नुकसान करने लगता है, तो बॉडी पेन के जरिए सिग्नल देती है। रुको, अब सेहत का ख्याल रखो। लेकिन हम क्या करते हैं ? क गोली ली और दर्द को दबाकर फिर से वही भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल जीने लगते हैं। जबकि कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा है।

जैसे- सीने में दर्द, जब बाईं तरफ हो, जबड़े या दांत तक जाए, सांस फूले, पसीना आए तो ये सीधे दिल का अलार्म है। लगातार बढ़ता पेट दर्द, बार-बार उल्टी या दर्द के साथ कमजोरी, ये मामूली नहीं है। गर्दन और कंधे का दर्द, जो मोबाइल देखने से बढ़ता जाए वो मांसपेशियों के कमजोरी की चेतावनी है।

दर्द से पता चलेगी होने वाली बीमारी

दिल को बनाएं मजबूत- दिल को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए रोजाना  1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी,  5 पत्ते तुलसी के पत्ते लें। इसे उबालकर काढ़ा बनाएं और रोजाना पीएं। इससे हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द के उपाय- अगर आपको जोड़ों में दर्द बना रहता है तो इसके लिए आपको गर्म कपड़े पहने चाहिए। रोजाना 3 लीटर पानी पीएं। नियमित वर्कआउट करें और विटामिन D से भरपूर चीजों का सेवन करें। ऐसे लोगों को प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल और ज्यादा चीनी-नमक के सेवन से बचना चाहिए।

नस-मांसपेशी मजबूत- इसके लिए आपको डाइट में गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू, पुनर्नवा जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को शामिल करना चाहिए।

मसल्स की कमजोरी कैसे दूर करें- नसों की कमजोरी को दूर भगाने के लिए रोजाना व्यायाम करें। खाने में विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं। दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं। आंवले का सेवन करें।

सिरदर्द से कैसे बचें- अगर आपको बहुत ज्यादा सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है तो शरीर में गैस नहीं बनने दें। एसिडिटी को कंट्रोल करें और व्हीटग्रास, एलोवेरा लें का सेवन करें। शरीर में कफ को बैलेंस करें, अणु तेल नाक में डालें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन