9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Beer Side Effects : गर्मी में चिल्ड बीयर पीना कितना सही? जानिए सेहत पर इसके असर और खतरे

Media Yodha Desk Sun, May 10, 2026

गर्मी के मौसम में हर किसी का मन कुछ ठंडा पीने का करता है। ऐसे में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंडी बीयर भी पीते हैं। चिलचिलाती धूप में ठंडी बीयर ठंडक तो जरूर पहुंचाती है लेकिन ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। ये बॉडी को डिहाइड्रेट करती है दरअसल बीयर में अल्कोहल होती है जो शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है। ऐसे में यहां जानने की कोशिश करेंगे कि गर्मी में ठंडी बीयर पीना कितना सही है। चलिए जानते हैं।

क्या गर्मियों में बीयर पीना सही है?

एक आम धारणा है कि बीयर पीने से शरीर ठंडा होता है और यह प्यास बुझाती है। हालांकि, यह एक मिथक है। बीयर एक 'डिहाइड्रेटिंग' पेय है। इसका मतलब है कि यह शरीर से पानी निकालने का काम करती है, जो गर्मियों में आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

डिहाइड्रेशन
बीयर एक डाईयूरेटिक है। जब आप बीयर पीते हैं, तो आपकी किडनी सामान्य से अधिक तेजी से पानी शरीर से बाहर निकालता है। गर्मियों में हमें पसीना बहुत आता है, जिससे पहले ही शरीर में पानी की कमी होती है। ऐसे में बीयर पीने से शरीर में पानी का लेवल और गिर जाता है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शरीर के तापमान में असंतुलन
भले ही बीयर पीने के दौरान आपको अंदर से ठंडक महसूस हो, लेकिन अल्कोहल शरीर के तापमान को बिगाड़ देता है। यह ब्लड वेसल्स को फैला देती है, जिससे त्वचा की सतह पर गर्मी महसूस होती है, लेकिन शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का तापमान असामान्य हो सकता है।

चिल्ड बीयर के साइड इफेक्ट्स

पाचन तंत्र पर बुरा असर
बहुत अधिक ठंडी बीयर पीने से पाचन शक्ति पर बुरा असर होता है। इससे खाना सही से नहीं पचता और आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।

हीट स्ट्रोक का खतरा
अल्कोहल शरीर की 'हीट सेंसिटिविटी' को कम कर देता है। यानी आपको यह अहसास नहीं होता कि आपका शरीर कितना गर्म हो रहा है। ऐसे में धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

लिवर और वजन पर असर
बीयर में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। ठंडी बीयर पीने से पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है। साथ ही, अधिक सेवन से लिवर पर दबाव पड़ता है और फैटी लिवर की समस्या शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन