5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

Entertainment News : Amitabh Bachchan ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी- मां की जुड़ी थीं यादें

Media Yodha Desk Sun, Apr 26, 2026

नई दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका सबसे पहला बंगला मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में था. इस बंगला को उनके पिता और हिंदी साहित्य से मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था. इसी बंगले में अमिताभ के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे. अमिताभ भी इलाहाबाद से आने बाद वहां रहे. बाद में वह मुंबई आए और धीरे-धीरे यहां अपने लिए कई बंगले खरीदे. हालांकि बाद में अमिताभ ने अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया.'

हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी यादें

दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अमिताभ बच्चन का इस बंगले का नाम 'सोपान' था. अमिताभ के दिवंगत माता-पिता, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन, दिल्ली वाली इस प्रॉपर्टी में ही रहते थे. यह घर अमिताभ की मां, तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था. हरिवंश राय बच्चन 1980 तक इस घर में काव्य-गोष्ठियों का आयोजन किया करते थे. यहां उनकी कविताएं सुनने के लिए लोग पहुंचा करते थे. ये बंगला 418.05 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इलाहाबाद के बाद ये बच्चन परिवार की पहली प्रॉपर्टी थी.

23 करोड़ में बिका बंगला

दिसंबर 2021 में अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को बेच दिया. उन्होंने 'नेजोन ग्रुप ऑफ कंपनीज' की CEO अवनी बदर को ये बंगला 23 करोड़ में बेचा. वो बच्चन परिवार को 35 साल से भी ज्यादा समय से जानती हैं. ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में रहने की वजह से अमिताभ इस बंगले का रखरखाव नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने इसे बेच दिया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन