9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

गुजरात : अहमदाबाद विमान हादसा: 241 यात्रियों की मौत, एकमात्र जीवित यात्री अस्पताल में भर्ती, PM मोदी पहुंचे घटनास्थल

admin Fri, Jun 13, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ एयर इंडिया विमान हादसा देश के इतिहास की सबसे दर्दनाक दुर्घटनाओं में शुमार हो गया है। एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट क्रैश होने से विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई, जबकि एकमात्र यात्री जीवित बच पाया है। घायल यात्री का इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे घटनास्थल और अस्पताल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद पीएम मोदी सिविल अस्पताल भी पहुंचे जहां घायल यात्री का इलाज हो रहा है। पीएम ने डॉक्टरों और प्रशासन से बात कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री का दौरा

इस हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी गुरुवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की वजह, तकनीकी खामी और राहत कार्यों की जानकारी ली। DGCA और अन्य एजेंसियों की उच्च स्तरीय टीम हादसे की जांच में जुटी है।

हादसे में 230 से ज्यादा यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स (जिसमें 2 पायलट शामिल थे) सवार थे। विमान के उड़ान भरने के कुछ सेकंड के भीतर ही यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रैश के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया था।

जांच के आदेश, राजनीति से बचने की अपील

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच जारी है और जल्द ही असली वजह सामने आ जाएगी। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस दुखद समय में राजनीति से बचें और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करें। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।


LIVE UPDATE:

  • ✔️ PM मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया

  • ✔️ घायल यात्री का इलाज जारी, स्थिति गंभीर

  • ✔️ DGCA और अन्य एजेंसियां जांच में जुटीं

  • ✔️ दमकल और राहत दल ने मलबे से शवों को निकाला

  • ✔️ विदेश में रहने वाले मृतकों के परिजन अहमदाबाद पहुंचे

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन