9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला : आरोपी राजेश की पहचान हुई, तस्वीर आई सामने

Media Yodha Desk Wed, Aug 20, 2025

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं। 

कौन है रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला आरोपी

शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है। आरोपी जो नाम पता बता रहा है पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है। 

सीएम के पास क्यों आया था आरोपी, सामने आई वजह

सूत्रों के मुताबिक यह शख्स राजकोट का रहने वाला है। इसका कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। मुख्यमंत्री से मिलने आरोपी कोर्ट के काग़ज़ लेकर आया था। जिस फाइल की बात की जा रही है उसमें कानूनी काग़ज़ ही थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस आरोपी से ये पूछताछ कर रही है कि क्या आरोपी राजेश भाई खिमजी इससे पहले CM आवास जनसुनवाई के दौरान आ चुका है या नहीं। 

 रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया

रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की टाइमलाइन

  1.  दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती है।

  2.  सुबह 7 बजे से शुरू होती है जनसुनवाई।

  3.  दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतों और फरियाद लेकर पहुंचते हैं। 

  4.  मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादी के पास पहुंचती हैं।

  5.  सुबह करीब 8 बजे मुख्यमंत्री आरोपी के पास पहुंची। 

  6.  जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। 

  7.  पुलिस आरोपी को पकड़ती है और सिविल लाइन्स थाने ले जाती है।

  8.  वही मुख्यमंत्री को मेडिकल चेक अप  के लिए ले जाया जाता है।

  9.  शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है। 

  10.  आरोपी की उम्र 41 वर्ष है और आरोपी ने दावा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है।

  11.  दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है। 

कैसी है रेखा गुप्ता की हालत?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं...ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन