9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

दिल्ली में स्पीडिंग थार ने ली जान : राष्ट्रपति भवन से महज 2 किमी दूर दर्दनाक हादसा

Media Yodha Desk Sun, Aug 10, 2025

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। लुटियन्स दिल्ली के पास 11 मूर्ति से महज़ कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना राष्ट्रपति भवन से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर हुई।

अगला टायर निकला

थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और  उसका अगला टायर निकल गया। हादसे के वक्त कार चला रहा युवक अकेला गाड़ी में सवार था। पुलिस को गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल मिली है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर

बताया जाता है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद थार का अगला पहिया बाहर निकल गया। हालांकि इतनी तेज टक्कर के बाद भी थार पलटी नहीं। नहीं तो थार चला रहे शख्स की जान भी जा सकती थी।

थार चला रहे शख्स को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार चला रहे शख्स को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं जिनकी जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है। जिस थार से यह हादसा हुआ उसका एक अगस्त को ओवर स्पीड का चालान भी कटा था।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन