17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

लाखों की सैलरी वाली सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका : असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू; ये क्वालिफिकेशन होना जरूरी

Media Yodha Desk Tue, Apr 14, 2026

आईआईटी तिरुपति ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड I और II) के पदों के लिए की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2026 निर्धारित की गई है.

योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना जरूरी है. साथ ही पिछली डिग्रियों में प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए और शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है. यदि किसी उम्मीदवार की पीएचडी किसी अन्य क्षेत्र में है, लेकिन उसका हालिया शोध विज्ञापित विषय से संबंधित है, तो वह भी आवेदन कर सकता है. यानी शोध कार्य को खास महत्व दिया गया है.

आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है. असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के लिए आयु 35 वर्ष से कम, ग्रेड-I के लिए 38 वर्ष से कम और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 45 वर्ष से कम रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है.

चयन प्रक्रिया सरल है, क्योंकि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यानी आपका ज्ञान, अनुभव और शोध कार्य ही आपकी पहचान बनेगा.

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड–II के लिए पे लेवल 10 पर 57,700 से 98,200 तक वेतन है. पे लेवल 11 पर यह 68,900 से 1,17,200 तक है. असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड–I के लिए पे लेवल 12 पर 1,01,500 से 1,67,400 तक वेतन मिलेगा. लेवल 13A1 पर यह 1,31,400 से 2,04,700 तक पहुंचता है. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए लेवल 13A2 पर 1,39,600 से 2,11,300 और प्रोफेसर के लिए लेवल 14A पर 1,59,100 से 2,20,200 तक वेतन तय है.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवारों को आईआईटी तिरुपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा. वहां नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर Apply Online पर क्लिक करें.

ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन