22nd April 2026

BREAKING NEWS

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

सचिन तेंदुलकर बनवा रहे 50 खेल मैदान, स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री टैलेंट मंच

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई

आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

Advertisment

बिलासपुर पुलिस का एक्शन : मिनी बस्ती से 9 अपराधी अरेस्ट, हथियार-शराब बरामद

बिलासपुर पुलिस ने मिनी बस्ती में रातभर की गई छापेमारी कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान हथियार और अवैध शराब भी जब्त की गई है.

छापेमारी का विवरण

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी बस्ती जरहाभाठा में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक यह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने रात 12 बजे के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध जगहों पर दबिश दी. इस कार्रवाई में उन घरों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया, जहां से आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. दर्जनभर से अधिक मकानों की जांच की गई.

बरामदगी और गिरफ्तारियां

इस अभियान के दौरान, एक आरोपी के घर से अवैध शराब जब्त की गई, जबकि तीन अन्य के पास से घातक हथियार – चाकू और चापड़ – बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी पहले भी डकैती, चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं.

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम:

  1. मुकेश उर्फ गोला (28 वर्ष)

  2. देव सिदार (20 वर्ष)

  3. दीपक बंजारे (28 वर्ष)

  4. अभिषेक डिगे (24 वर्ष)

  5. स्वराज कुर्रे (19 वर्ष)

  6. सुभाष कुर्रे (22 वर्ष)

  7. संतोष यादव (44 वर्ष)

  8. साहिल कर्डे (18 वर्ष)

  9. राजा सिंह ठाकुर (23 वर्ष)

दर्ज की गई धाराएं

तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत, एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत, और पांच आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126, 135(3) और 129 के तहत कार्रवाई की गई है. जब्त किए गए सामान में दो कत्ता, एक छुरी और 6.200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है.

एसएसपी बिलासपुर की अपील

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे आवेश और उत्तेजना में आकर अपने जीवन को बर्बाद न करें. उन्होंने कहा कि हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और बलात्कार जैसे अपराधों में शामिल होने वाले युवाओं का जीवन नरक के समान बर्बाद हो जाता है. पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़ लेती है और उन्हें ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे अपनी खूबसूरत जिंदगी बदसूरत होकर काटनी पड़ती है. उन्होंने युवाओं से आत्मघाती कदम न उठाने का आग्रह किया, जिससे सब कुछ खत्म हो जाए.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन