6th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

Advertisment

'जब तक जिंदगी है' : 83 साल की उम्र और बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार, लेकिन रत्ती भर नहीं घटी सीखने की ललक

Media Yodha Desk Sun, May 3, 2026

अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और 83 साल की उम्र में भी अपने काम से लोगों को चौंकाते रहते हैं। बॉलीवुड का मेगास्टार बनने वाले अमिताभ ने अपने करियर में दर्जनों ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं जो इतिहास बन गईं। फलक चूमती शोहरत के बाद भी अमिताभ की सीखने की ललक कम नहीं हुई। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सीखने को अंतिम सांस तक चलने वाली सतत प्रक्रिया बताया है।

ब्लॉग में जताई सीखने की इच्छा

अमिताभ अक्सर अपने ब्लॉग पर विभिन्न विषयों पर अपने व्यक्तिगत विचार साझा करते हैं। अपने नवीनतम Tumblr ब्लॉग पोस्ट में, इस दिग्गज अभिनेता ने विकास और जीवन के अभिन्न अंग के रूप में 'सीखने' के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, जब तक जीवन है, तब तक सीखना है... विषयों, बाधाओं और उपलब्धियों का सीखना, सब कुछ। इसे पहचान की आवश्यकता है। इसके लिए इच्छाशक्ति चाहिए... इसके लिए विश्वास चाहिए... और अंततः - कर्म... हममें से कितने लोग इससे सहमत हैं, यह भी एक सीख है... इसलिए... मैं हर दिन सीखता हूं... क्योंकि कोई भी दिन एक जैसा नहीं होता... हम जितनी जल्दी इससे निपटना सीख लें, उतना ही बेहतर है।

251 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अमिताभ अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं और आज भी उनसे प्रेरणा लेकर बने कलाकार बॉलीवुड में अपना खास मुकाम भी हासिल कर चुके हैं। बीते साल अमिताभ ने 120 बहादुर में कमाल का किरदार निभाया था। इसके बाद से कोई दूसरी बड़ी फिल्म में वे नहीं दिखे हैं। हालांकि इस दौरान अने टीवी के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति पर जरूर नजर आए थे। टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अमिताभ का जलवा आज भी बरकरार है। 83 साल की उम्र में भी उन्होंने काम करना और सीखना नहीं छोड़ा। अभी भी उनकी 10 से ज्यादा फिल्में पाइपलाइन में जो आने वाले समय में रिलीज होने वाली हैं। काम के साथ अमिताभ अक्सर अपने विचार सोशल मीडिया के साथ अपने ब्लॉग्स में भी शेयर करते हैं। इसके सआथ ही रविवार को वे खुद अपने बंगले पर फैन्स के सामने भी आते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन