22nd April 2026

BREAKING NEWS

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

सचिन तेंदुलकर बनवा रहे 50 खेल मैदान, स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री टैलेंट मंच

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई

आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

Advertisment

मुंगेली पुलिस : मुंगेली में झाड़-फूंक के नाम पर 7 साल की मासूम की हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 26 जुलाई 2025:

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को 7 साल की मासूम बच्ची कु. लाली उर्फ महेश्वरी के अपहरण व हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है।

11 अप्रैल 2025 की रात ग्राम कोसाबाड़ी से बच्ची का अपहरण हुआ था। पुलिस की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से मामले की परतें खोलीं। 6 मई को घटनास्थल के पास खेत से बच्ची की खोपड़ी और मानव अवशेष बरामद हुए, जिनकी डीएनए रिपोर्ट उसके माता-पिता से मेल खाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि झाड़-फूंक और ‘झरन पूजा’ के नाम पर बालिका की बलि दी गई। इस अंधविश्वास में फंसे पांच लोगों—चिम्मन गिरी, ऋतु गोस्वामी, नरेंद्र मार्को, रामरतन निषाद और आकाश मरावी—ने षड्यंत्रपूर्वक मासूम की हत्या की और शव को खेत में गाड़ दिया।

पूरे मामले में साइबर सेल, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग व पॉलिग्राफ टेस्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य निर्णायक साबित हुए। घटना में महिला आरोपी ऋतु गोस्वामी का प्रमुख रोल रहा, जो पहले भी धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।

मासूम की हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी:

चिम्मन गिरी (40 वर्ष)

ऋतु गोस्वामी (36 वर्ष)

नरेंद्र मार्को (21 वर्ष)

आकाश मरावी (21 वर्ष)

रामरतन निषाद (45 वर्ष)

आरोप:

अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने, षड्यंत्र रचने और झाड़-फूंक के नाम पर हत्या करने का संगीन अपराध।

कानूनी धाराएं:

बीएनएस की धारा 137(2), 103(1), 140, 61, 3(5), 238 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विशेष भूमिका:

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.सुशील कुमार बंछोर सायबर सेल प्रभारी, उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी तत्कालिन चौकी प्रभारी खुड़िया लोरमी, उपनिरी.सुन्दरलाल गोरले, उपनिरी.नंदलाल पैकरा, सउनि निर्मल घोष, सउनि राजकुमारी यादव, साइबर सेल से प्र.आर.लोकेश राजपूत, नरेश यादव, बाली धु्रव, दयाल गवास्कर आर. राम कश्यप,भेषज पाण्डेकर,गिरीराज, हेमसिंह, रवि मिंज, नागेश साहू, पवन गंधर्व, म.आर. दुर्गा यादव एवं साइबर सेल तथा लोरमी पुलिस की अहम भुमिका रही।

कार्यवाही मे विशेष रूप से अपर कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, अनुविभागीय अधिकारी (रा) लोरमी श्री अजीत पुजारी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री शेखर पटेल, नायब तहसीलदार श्री शांतनु तारन, चन्द्रप्रकाश सोनी एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारी की विशेष भुमिका रही।

यह घटना अंधविश्वास के खतरनाक स्वरूप को उजागर करती है, और यह संदेश देती है कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन