9th August 2026

BREAKING NEWS

नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

Advertisment

दिल्ली के जैतपुर में दर्दनाक हादसा : दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। स्थानीय एजेंसियो के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत और बचाव के काम में तैनात है। यह दीवार करीब 50 फीट लंबी थी।

सुबह 9.15 बजे पुलिस को मिली सूचना

जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:15 बजे के करीब पुलिस को यह सूचना मिली कि हरी नगर गांव इलाके के पीछे मोहन बाबा मंदिर के पास बनी झुग्गियों के ऊपर दीवार गिर गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

8 लोगों को मलबे से निकाला गया

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। कुल 8 लोग मलबे में दबे थे। पुलिस के मुताबिक 8 लोगों को एम्स और सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चे हैं। फिलहाल यह जानकारी मिली है कि इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन