11th August 2026

BREAKING NEWS

सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह

छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लग

अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

Advertisment

Actor Vijay Rally Stampede : भगदड़ में 39 की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव; सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Media Yodha Desk Sun, Sep 28, 2025

Actor Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। सीए एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये देने की बात कही गई। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की।

अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवीके नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी।

https://twitter.com/i/status/1972093680837349489

करूर हॉस्पिटल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी वेदना को काबू में नहीं रख पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बार बार कहा था कि कंडिशन्स को फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं किया गया, अब आगे ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन