13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

ट्रंप से मुलाकात के पहले पुतिन ने नॉर्थ कोरिया मिलाया कॉल, : किम जोंग के साथ क्या खिचड़ी पक रही?

Media Yodha Desk Wed, Aug 13, 2025

क्या रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से अधिक वक्त से चल रही जंग के रूकने का वक्त आ गया है? शुक्रवार को जब अमेरिकी राज्य अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक होगी तो सबकी निगाह इस अहम सवाल पर होगी. लेकिन इस अहम बैठक से पहले पुतिन ने कुछ ऐसा किया जिसने सबकी निगाह अपनी ओर खींच ली है. नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग को कॉल मिलाया और अलास्का शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले ही इन दोनों देश, रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच सहयोग को मजबूत करने की कसम खाई.

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि पुतिन और किम ने मंगलवार को "गर्मजोशी भरे माहौल" में फोन पर बात की और "भविष्य में सहयोग को मजबूत करने की अपनी इच्छा" की पुष्टि की.

केसीएनए ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध में नॉर्थ कोरिया की भागीदारी का संदर्भ देते हुए कहा, पुतिन ने "कुर्स्क को आजाद कराने में कोरियाई पीपुल्स आर्मी के सेवा कर्मियों (जवानों) द्वारा दिखाए गए आत्म-बलिदान की भावना" की सराहना की. बदले में किम जोंग ने प्रतिज्ञा की कि नॉर्थ कोरिया "भविष्य में भी रूसी नेतृत्व द्वारा उठाए जाने वाले सभी उपायों (कदमों) का पूरा समर्थन करेगा".

क्या अलास्का में निकलेगी शांति की राह?

उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप शुक्रवार को अलास्का में अपनी मुलाकात के दौरान रूस पर यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए दबाव डालेंगे. 

रूस और नॉर्थ कोरिया ने हाल के वर्षों में गहरे संबंध बनाए हैं. नॉर्थ कोरिया यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों के लिए सैनिकों और हथियारों की आपूर्ति कर रहा है. दोनों देशों ने पिछले साल एक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जब पुतिन ने इस अपने आप में रहने वाले देश का दौरा किया था.

नॉर्थ कोरिया ने अप्रैल में पहली बार पुष्टि की कि उसने अपने सैनिकों की एक टुकड़ी को रूसी सैनिकों के साथ यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति में तैनात किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन