7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान : हम भारत के साथ एक समझौता कर रहे हैं, किसी भी समय टैरिफ कम कर देंगे

Media Yodha Desk Tue, Nov 11, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और भारत एक उचित व्यापार समझौते के काफी करीब हैं, जो पिछले समझौतों से बेहतर होगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि भले ही अभी भारतीय अधिकारी उन्हें पसंद न करते हों, लेकिन समझौते के बाद वे उन्हें फिर से पसंद करने लगेंगे, क्योंकि यह सबके लिए अच्छा होगा.

ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि वे भारत पर लगे वर्तमान टैरिफ (आयात शुल्क) को कम करने के लिए तैयार हैं. इस दौरान, भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए, ट्रम्प ने भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया.

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और तेजी से बढ़ता हुआ देश है जिसकी आबादी 1.5 अरब से ज़्यादा है, और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके संबंध शानदार हैं. ट्रम्प ने राजदूत गोर पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेंगे. अमेरिकी उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देंगे, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात बढ़ाएंगे और सुरक्षा सहयोग का विस्तार करेंगे. राजदूत गोर ने इस ज़िम्मेदारी को "जीवन भर का सम्मान" बताते हुए संबंधों को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन