5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

"डॉलर ही डॉलर होगा" : ट्रंप का टैरिफ दौर शुरू, भारत पर 25% शुल्क का पहला चरण लागू हुआ

Media Yodha Desk Thu, Aug 7, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के जिन देशों पर कुछ महीने पहले टैरिफ लगाया था, वो आज यानी गुरुवार से लागू हो गया है. इन रेसिप्रोकल टैरिफ का असर सीधे तौर पर भारत के निर्यात के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है. आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल 2025 को पहली बार इन टैरिफ को लगाने की घोषणा की थी. उस दौरान उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई थी.  डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लागू करने को लेकर कहा कि टैरिफ की नई दरों के लागू होने से अमेरिका के पास अब डॉलर ही डॉलर होगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने की 30 तारीख को भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद 6 अगस्त को उन्होंने एक और बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी. इस फैसले के बाद अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लागू होगा. 

इसमें से 25 फीसदी टैरिफ की शुरुआत 7 अगस्त से हो रही है जबकि बाकि बचे 25 फीसदी टैरिफ को 21 दिनों के बाद लागू किया जाएगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश में कहा था कि कुछ व्यापारिक साझेदार अमेरिका के साथ सार्थक व्यापार और सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर सहमत हो गए हैं या सहमत होने के कगार पर हैं.

इस प्रकार, यह व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादों का संकेत देता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश में आगे कहा था कि कुछ व्यापारिक साझेदार ऐसे भी हैं जो अमेरिका के साथ बातचीत करने या आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन