7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

मलेशिया में ट्रंप का डांस वीडियो वायरल : पुतिन से रिश्तों को लेकर कहा-"मैं समय बर्बाद नहीं करूंगा, मगर उनसे मेरे अच्छे संबंध"

Media Yodha Desk Sun, Oct 26, 2025

Donald Trump Malaysia Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी 5 दिवसीय एशिया यात्रा के क्रम में रविवार को मलेशिया पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान ट्रंप ने जोरदार ठुमके लगाए। राष्ट्रपति ट्रंप को डांस करते देख हर कोई हैरान रह गया। ट्रंप के मलेशिया टूर का डांस वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रंप के डांस करने के दौरान उनके साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी मौजूद थे। 

पुतिन के साथ वार्ता पर बोले-समय नहीं करूंगा बर्बाद

मलेशिया पहुंचने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पुतिन से वार्ता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा। इस दौरान ट्रंप  ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति ने अन्य संघर्षों में शांति स्थापित करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की है, जिसमें अजरबैजान और आर्मेनिया शामिल हैं, जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध को हल करने वाली सबसे चुनौतीपूर्ण चीज कहा। "मुझे पता होना चाहिए कि हमारे पास एक सौदा होगा (पुतिन के साथ)। मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा। मेरे हमेशा से व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन यह बहुत निराशाजनक रहा है। 

https://twitter.com/i/status/1982269282642739555

आर्मीनिया-अजरबैजान युद्ध सुलझाने पर पुतिन ने मुझे फोन पर बधाई दी थीः ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगा था कि यह मध्य पूर्व में शांति से पहले हो जाता। हमारे पास अजरबैजान, आर्मेनिया - वह बहुत कठिन था। ट्रंप ने उल्लेख किया कि वास्तव में पुतिन ने फोन पर मुझसे कहा, 'बॉय, वह अद्भुत था' क्योंकि हर कोई इसे करने की कोशिश कर चुका था और वे नहीं कर पाए। ट्रंप मलेशिया की यात्रा पर हैं जहां वे आगामी आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने कतर के दोहा में अल-उदीद एयर बेस पर रुककर कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी और कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी का विमान पर स्वागत किया। 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन