13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

79वां स्वतंत्रता दिवस : पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व का आयोजन, जानें कहां-कहां से संदेश आए

Media Yodha Desk Fri, Aug 15, 2025

वाशिंगटन/सिंगापुर- भारत के पड़ोसी देशों और वैश्विक साझेदारों ने शुक्रवार को देश को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "भारत हमेशा से मालदीव का एक विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है।" मुइज्जू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "मैं दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संबंध और लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की सराहना करता हूं। यह हमारे बीच बने मजबूत सहयोग को रेखांकित करता है।" 

सिंगापुर के विदेश मंत्री दी शुभकामनाएं

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। बालाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस हफ्ते हुई मंत्रिस्तरीय मुलाकात ने हमारे संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया। हम राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।" 

नेपाल ने आया बधाई संदेश

नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल भारत के साथ अपनी दीर्घकालिक व स्थायी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। देउबा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "इस स्वतंत्रता दिवस पर, हम भारत के लोगों की निरंतर समृद्धि की कामना करते हैं। भारत लोकतंत्र का एक उज्ज्वल उदाहरण बना रहे और दुनिया भर के देशों को प्रेरित करता रहे।" 

मार्को रुबियो ने दी बधाई

अमेरिका की ओर से, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रुबियो ने एक बयान में कहा कि भारत और अमेरिका "एक साथ काम करते हुए" आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच "ऐतिहासिक संबंधों" को "महत्वपूर्ण व दूरगामी" बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन