6th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

Advertisment

Israel-Iran War : ईरान-इजरायल टकराव तेज, एक-दूसरे के तेल ठिकानों पर बड़े हमले, कई शहरों में गूंजे धमाके

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

Israel-Iran War: ईरान और इजरायल युद्ध में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं. शनिवार देर रात से ही ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं. शनिवार की देर रात इसकी शुरुआत पहले इजरायल ने की जब उसने ईरान के कई शहरों और खासकर तेहरान में स्थित तेल के टैंकर्स को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल के हाइफा रिफाइनरी पर जमकर मिसाइलें दागी हैं. 

ईरान और इजरायल ने एक दूसरे के तेल ठिकानों पर शुरू किया बड़ा हमला, कई शहरों में बड़े धमाके

ईरान और इजरायल के बीच हालात हर बीतते समय के साथ और खराब होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि ईरान पर आज की रात बड़ा हमला होने वाला है. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो उसकी हालत नरक से भी खराब कर देंगे. ट्रंप की इस चेतावनी पर ईरान ने भी जवाब दिया था. ईरान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका को चेताते हुए कहा था कि अगर ईरान पर कोई बड़ा हमला हुआ तो तेहरान इसका करारा जवाब देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इन हमलों को लेकर इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने भी एक बयान जारी किया है. उन्होंने दावा किया है इजरायल के ताजा हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा है कि हम ईरान में बड़ी जीत के करीब हैं. हमने अपने हमले में उनके परमाणु बुनियादी ढांचे, कमांड सेंटर और सैन्य अड्डों, हथियार कारखानों, मिसाइल डिपो और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन