13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

VIDEO : लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट को बनाया निशाना, आग लगाकर मचाई दहशत

Media Yodha Desk Mon, Aug 25, 2025

Indian Restaurant Attacked In London: विदेशों में भारतीयों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कनाडा और आयरलैंड में हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। लेकिन, अब इंग्लैंड की राजधानी लंदन में जो हुआ है वो बेहद भयावह है। यहां एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगा दी गई है। इस हमले में कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं। हमला उस वक्त किया गया था जब रेस्टोरेंट में लोगों की भारी भीड़ थी। 

देखें वीडियो

गैंट्स हिल में वुडफोर्ड एवेन्यू पर स्थित 'इंडियन अरोमा' नाम के भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना के संबंध में पुलिस ने 15 साल के एक किशोर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CCTV फुटेज में कुछ लोग रेस्टोरेंट में आते हुए नजर आ रहे हैं  और फर्श पर पेट्रोल जैसी कोई चीज फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आग का भभका नजर आता है। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है।

https://twitter.com/i/status/1959542106122539267

झुलस गए 5 लोग

घटना को लेकर जिस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इस हमले में कम से कम 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलस गए हैं। ये सभी लोग हमले के समय रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। आग से झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक एक पुरुष और एक महिला की हालत खतरे में है। 

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बतया कि आग लगने के बाद 2 और पीड़ितों के बारे में जानकारी मिली है जो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से चले गए थे। पुलिस के मुताबिक आग लगने के बाद फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और करीब 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया,"मैंने देखा कि कोई आदमी आग के गोले की तरह भाग रहा है। वह जल रहा था। मेरा एक दोस्त पानी की बाल्टी लेकर आया था और हम बस आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।" 

चिंतित हैं भारतीय समुदाय के लोग 

रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना के बाद भारतीय समुदाय को लोग चिंतित और स्तब्ध हैं। इस रोस्टोरेंट को रोहित कलुवाला चलाते हैं। इस रेस्टोरेंट में पारंपरिक भारतीय खाना परोसा जाता है जो यहां के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। फिलहाल, रेस्टोरेंट में आग क्यों लगाई गई इसके पीछे के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन