5th August 2026

BREAKING NEWS

ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisment

Meloni-Trump : क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

Media Yodha Desk Wed, Jul 8, 2026

Meloni-Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हाल के दिनों में चले तीखे बयानबाजी के दौर के बाद अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने मेलोनी को 'अच्छी इंसान' बताया, जबकि मेलोनी ने भी कहा कि उनकी ट्रंप के साथ 'सौहार्दपूर्ण संबंध' हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने यह भी माना कि हाल के दिनों में उनके रिश्तों में कुछ तनाव जरूर आया था।

'मुझे सच में लगता है कि वह अच्छी इंसान हैं'

तुर्किये की राजधानी अंकारा में राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 

'मुझे लगता है कि मेलोनी एक अच्छी इंसान हैं। वास्तव में हमारा यह सप्ताह अच्छा रहा। हमारे रिश्ते खराब हो गए थे। वे थोड़े खराब इसलिए हुए क्योंकि उन्होंने एक बार फिर हमारी मदद करने से इनकार कर दिया। मुझे सच में लगता है कि वह अच्छी इंसान हैं, लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने गलती की।'

उनका इशारा ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में इटली द्वारा सहयोग नहीं देने की ओर था।

कुछ दिन पहले ही हुई थी तीखी बयानबाजी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने इटली पर मदद के लिए कोई बड़ा दबाव नहीं डाला था, लेकिन जब इटली ने सैन्य सहयोग से इनकार किया तो इससे उनके और मेलोनी के रिश्तों में 'थोड़ी खटास' आ गई। यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप और मेलोनी के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर मेलोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके साथ लिखा था, 'रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है।' इस पोस्ट ने दोनों नेताओं के बीच तनाव की चर्चाओं को और बढ़ा दिया था।

ट्रंप ने NATO सहयोगी देशों पर लगाया आरोप

हालिया विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब ट्रंप ने NATO सहयोगी देशों, खासकर इटली, की आलोचना करते हुए कहा था कि अमेरिका वर्षों से उनकी सुरक्षा करता रहा है, लेकिन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कई सहयोगी देशों ने उसका साथ नहीं दिया। उन्होंने पिछले महीने ट्रुथ सोशल पर भी कुछ सहयोगी देशों पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। इस बीच, NATO समिट के दौरान इतालवी पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उनके और ट्रंप के बीच 'सौहार्दपूर्ण संबंध' हैं।

'गिड़गिड़ाने' के दावे ने और बिगाड़ दिए थे रिश्ते

तनाव की एक बड़ी वजह ट्रंप का वह दावा भी था जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्रांस के एवियन में हुए G-7 समिट के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए 'गिड़गिड़ाई' थीं। इस दावे को मेलोनी ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था,

'न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाए हैं।'

इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की अपनी प्रस्तावित यात्रा भी रद्द कर दी थी। हालांकि हालिया मतभेदों के बावजूद इटली अब भी NATO में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन