14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

Bollywood News : प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद भी क्या आमिर खान के लिए गाएंगे अरिजीत सिंह? एक पोस्ट ने मचाई खलबली

Media Yodha Desk Tue, Feb 10, 2026

बॉलीवुड में जब भी किसी आवाज का जिक्र होता है जो सीधे दिल तक उतर जाए तो अरिजीत सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यही वजह है कि जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी तो इंडस्ट्री और फैंस दोनों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी, लेकिन अब इस ऐलान के कुछ ही हफ्तों बाद अरिजीत ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने हर तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है।

अरिजीत ने जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान

जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह अब फिल्मों के लिए कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि यह सफर शानदार रहा, लेकिन अब वह इसे यहीं रोकना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह म्यूजिक से पूरी तरह दूर नहीं जा रहे, इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाना जारी रहेगा और जो प्रोजेक्ट्स पहले से कमिटेड हैं, वे समय पर रिलीज होंगे।

आमिर पहुंचे अरिजीत के घर

इस घोषणा के तुरंत बाद एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया। आमिर खान अपने हर प्रोजेक्ट में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं, अचानक वेस्ट बंगाल के जियागंज पहुंचे, सीधे अरिजीत सिंह के पैतृक घर। यह मुलाकात ज्यादातर प्राइवेट रही, लेकिन जैसे ही इसकी खबर बाहर आई, कयासों का बाजार गर्म हो गया। क्या आमिर खान अरिजीत को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का फैसला बदलने के लिए मनाने आए थे? क्या किसी नए प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही थी? सवाल कई थे, जवाब नहीं।

अरिजीत गाएंगे आमिल के लिए गाना

अब 9 फरवरी को इन सभी अटकलों पर खुद आमिर खान प्रोडक्शंस ने मुहर लगा दी। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें आमिर खान और अरिजीत सिंह बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अरिजीत के हाथ में गिटार है और आमिर उन्हें अपने फोन पर कुछ दिखा रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया, 'हमारी फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद, अरिजीत। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई थे। एक दिन के म्यूजिक में इतना दिल डालने के लिए धन्यवाद, अरिजीत। लव, ए।'

अरिजीत सिंह का ऐलान

इस पोस्ट ने यह साफ कर दिया कि अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट के फैसले के बावजूद कम से कम इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। यह कदम किसी कमबैक जैसा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और रचनात्मक सहयोग जैसा लगता है। इससे पहले अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने लिखा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।' उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया था कि उनका म्यूजिक से रिश्ता खत्म नहीं होगा, बस उसका रूप बदलेगा।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

जहां तक ‘एक दिन’ की बात है, यह फिल्म आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस और सुनील पांडे द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। यह रोमांटिक ड्रामा थाई फिल्म वन डे का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो एक शांत स्वभाव वाले आदमी की कहानी कहती है, जिसे अपनी पसंदीदा महिला के साथ ज़िंदगी जीने के लिए सिर्फ एक दिन मिलता है। यही एक दिन अनकहे जज्बातों, अधूरे सपनों और गहरी भावनाओं का सफर बन जाता है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन