4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की 'मैं हूं ना'? : फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

2004 में फिल्ममेकर फ़राह खान ने बॉलीवुड को 'मैं हूं ना' जैसी एक बेहतरीन और यादगार मसाला फिल्म दी थी, जो आगे चलकर एक कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म के लीड स्टार शाहरुख खान ने मेजर राम के किरदार से सबका दिल जीत लिया, वहीं सुष्मिता सेन और अपने ऑन-स्क्रीन भाई जायेद खान के साथ उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, एक्टर सैफ अली ख़ान ने बताया कि किंग खान ने उन्हें 'मैं हूं ना' में एक रोल ऑफर किया था। उन्होंने आगे बताया कि बाद में डायरेक्टर फराह ने उन्हें फोन करके कहा कि उन्हें यह रोल नहीं दिया जा सकता। अब इस पर फराह खान ने रिएक्ट किया है और सच बताया है।

'मैं हूं ना' की कास्टिंग पर फराह खान का बयान

सैफ अली खान के नए खुलासे के बाद नेटिजन्स यह सोचने लगे कि क्या शाहरुख ने सैफ से जायेद यानी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का रोल निभाने के लिए संपर्क किया था। इस बारे में फराह ने बात की और उनका जवाब हैरान करने वाला था। जब सैफ ने यह खुलासा किया तो एचटी सिटी ने फराह खान से संपर्क किया और पूछा कि शाहरुख खान ने सैफ को फ़िल्म 'मैं हूं ना' में कौन सा रोल ऑफर किया था। इस पर फिल्ममेकर ने जवाब दिया और कहा, 'मुझे तो यह बात पहली बार पता चल रही है।'

शाहरुख ने सैफ को ऑफर की थी 'मैं हूं ना'

अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' के प्रमोशन के दौरान, जिसे शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। उसकी प्रमोशन के दौरान सैफ ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'शाहरुख ने एक बार मुझे मैं हूं ना के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि इसमें एक बहुत बढ़िया रोल है।' और फिर आगे कहा, 'लेकिन बाद में फराह ने मुझे फोन किया और कहा कि नहीं, नहीं, नहीं। ऐसा नहीं है।'

सैफ अली की आने वाली फिल्में

सैफ अली खान हाल ही में दमदार क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' में नजर आए थे, जो 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में वह एक तेज-तर्रार पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। इसके अलावा, वह इन दिनों 'देवरा - 2' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं और उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'रेस 4' भी शामिल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन