4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

गोविंदा की पत्नी का व्लॉगिंग वीडियो वायरल : मंदिर जाते वक्त शराब खरीदने पर मचा हंगामा

Media Yodha Desk Fri, Aug 15, 2025

बॉलीवुड की चकाचौंध से थोड़ी दूर, लेकिन हर दिल में खास जगह बनाने वाली सुनीता आहूजा अब सिर्फ गोविंदा की पत्नी नहीं, बल्कि एक नई व्लॉगर सनसनी बनकर सामने आई हैं। जी हां, जिस अंदाज में उन्होंने अपना यूट्यूब डेब्यू किया है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने पहले व्लॉग के टीजर में सुनीता ने बता दिया कि उनके अंदर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। टीजर की शुरुआत होती है सुनीता की स्टाइलिश एंट्री से बैकग्राउंड में ‘बीवी नंबर 1’ का गाना बजता है और वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे की ओर बढ़ती हैं। फिर आती है वो लाइन, जिसने सबका ध्यान खींचा, 'सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी... छापूंगी।'

अफवाहों पर खुलकर जवाब

हां, अब सुनीता आहूजा सिर्फ सेलिब्रिटी वाइफ नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर हैं और वो भी पूरे स्वैग के साथ! वीडियो में वो अपने सोने के गहने दिखाते हुए हंसती हैं, मस्ती करती हैं और कैमरे के सामने एकदम बिंदास अंदाज में नजर आती हैं। अपने पहले ही वीडियो में सुनीता किसी तरह का दिखावा नहीं करतीं, वो खुलकर अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर उड़ती अफवाहों पर बात करती हैं। वो कहती हैं, 'ये साल मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा। पता नहीं कितने लोगों ने क्या-क्या बकवास की है मेरे बारे में।' उनके शब्दों में गुस्सा नहीं, साफगोई है, एक ऐसी महिला की आवाज जो सालों से सुनी नहीं गई, लेकिन अब पूरी दुनिया के सामने बोलने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन