17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

शादी के बाद रश्मिका-विजय की जोड़ी ने फैंस को दिया सरप्राइज : रिलीज हुआ गाना Endhayya Saami की पहली झलक

Media Yodha Desk Sun, Mar 1, 2026

साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 26 फरवरी को शादी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की है। अब रश्मिका और विजय की शादी के दो दिन बाद, उनकी अपमिंग फिल्म 'रणबाली' के मेकर्स ने कपल के फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। निर्माताओं ने फिल्म के एक पहले गाने 'अंधय्या स्वामी' की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विजय और रश्मिका की शादी को दिखाया गया है, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री और प्यार देखने को मिलता है। फिल्म निर्माताओं ने विजय और रश्मिका और उनके प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए फिल्म का एक विशेष गीत जारी किया है। यह गीत राणाबाल (विजय देवरकोंडा) और जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की शादी और उनके बीच पनपते प्यार को दर्शाता है। ये गाना जारी करते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस जोड़े को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Endhayya Saami की झलक

1 मिनट 20 सेकंड का यह वीडियो राणाबाल और जयम्मा की शादी से शुरू होता है, जिसके बाद दोनों का स्वागत होता है। जयम्मा कलश लेकर घर में प्रवेश करती हैं। वीडियो में दोनों के बीच कोमल प्रेम और रोमांस को दर्शाया गया है। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आते हैं। वीडियो के अंत में, निर्माता विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं देते हैं।

संगीत: अजय और अतुल

हिंदी में 'ओ मेरे साजन' के नाम से रिलीज हुए इस गाने को श्वेता मोहन और जावेद अली ने अवाज दी है। संगीत अजय और अतुल ने दिया है। गीत के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। अभी तक गाने की सिर्फ एक झलक ही रिलीज़ हुई है, जिसने रश्मिका और विजय के फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। अब फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब रणबाली का ट्रेलर और पूरा गाना जारी किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=r5ZP4x0-lPk&t=80s

विजय राजा के रूप में और रश्मिका दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं

इसके अलावा, 'रणबाली' के मेकर्स ने एक नया पोस्टर भी जारी किया है। वीडियो में विजय और रश्मिका एक ऊंचे चबूतरे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरे वीडियो और पोस्टर में विजय गंभीर नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका थोड़ी घबराई हुई लग रही हैं। फिल्म की कहानी सन् 1878 में घटित होती है, इसलिए विजय का पहनावा उस समय के राजाओं जैसा है। उन्होंने धोती पहनी है और उसके ऊपर सिर्फ दुपट्टा ओढ़ा है। लंबे बाल, झुमके और घनी मूंछों के साथ विजय बेहद आकर्षक लग रहे हैं। लाल साड़ी में रश्मिका दुल्हन जैसी दिख रही हैं।

राणाबाली 11 सितंबर को रिलीज होगी

राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित, राणाबाली रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। विजय देवरकोंडा राणाबाली और रश्मिका मंदाना जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं। वहीं इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन