14th June 2026

BREAKING NEWS

पांच राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और नौकरी में प्रमोशन के मजबूत योग, आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के कैसा रह

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

Advertisment

Parag Tyagi on Shefali Jariwala Death : ब्लैक मैजिक से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी का चौंकाने वाला खुलासा

Media Yodha Desk Mon, Jan 19, 2026

Parag Tyagi on Shefali Jariwala Death: 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके दोस्त और परिवार वाले सदमे हैं। इस खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा था। उनके पति पराग त्यागी अभी भी उनकी मौत के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी पत्नी की याद में अपना जीवन समर्पित करने वाले पराग ने हाल ही में शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान, पराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पर काला जादू किया गया था और कहा कि वह यह दावा पूरी सच्चाई से कर रहे हैं।

शेफाली जरीवाला पर दो बार हुआ था काला जादू

काला जादू के दावे के बारे में बोलते हुए पराग ने कहा, 'यार पता है बहुत सारे लोग इन चीजों को नहीं मानते लेकिन मैं बहुत मानता हूं, जहां पर भगवान है वहां शैतान भी है और पता है लोग अपने दुख से दुखी नहीं हैं, दूसरे के सुख से दुखी है। मुझे लगता नहीं मुझे पता है किसने किया है। मैं ये नहीं बोल सकता, लेकिन किसने तो किया है और मुझे महसूस होता है कि कुछ तो गड़बड़ है। एक बार नहीं दो बार ऐसा महसूस हुआ है और एक बार तो निकल गए, लेकिन इस बार थोड़ी हैवी रही चीज... मुझे नहीं पता आइडिया नहीं क्या चीज थी क्या नहीं।'

पराग त्यागी ने किया बड़ा दावा

पॉडकास्ट में उन्होंने यह भी दावा किया कि यह दूसरी बार था, जब उस पर काला जादू किया गया था और उसे महसूस हो रहा था कि शेफाली के साथ कुछ गलत है। उसने कहा, 'जब मैं पूजा में बैठता हूं, तो मुझे महसूस होता है कि कुछ ठीक नहीं है। यह दूसरी बार हुआ है। वह इतनी खुशमिजाज लड़की है, उनको मैं एक्जेक्टली सिम्पटम्स तो नहीं बता पाऊंगा। मैं ज्यादा डिटेल्स में नहीं जाना चाहूंगा, लेकिन मुझे उनको टच करके समझ आता था कि भाई कुछ तो गड़बड़ है। इस बार कुछ ज्यादा था तो मैं थोड़ा सा पूजा करा दी थी। मुझे पूरा विश्वास है कि किसी ने तो किया है।

कांटा लगा से हुई थी मशहूर

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शेफाली जरीवाला का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। एक्ट्रेस को उनके पहले गाने 'कांटा लगा' के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन