18th April 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, बन रहा धनलाभ का योग, पढ़ें 18 अप्रैल का राशिफल

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisment

परिणीति चोपड़ा को मिला Priyanka-Nick का स्पेशल गिफ्ट : न्यूबॉर्न नीर के लिए भेजे प्यारे तोहफे, आपने देखा क्या?

Media Yodha Desk Sun, Nov 23, 2025

एक्ट्रेस Parineeti Chopra ने हाल ही में अपनी कजिन बहन Priyanka Chopra और जीजू Nick Jonas द्वारा भेजे गए तोहफों की झलक दिखाई, जो उनके न्यूबॉर्न बेटे नीर के लिए कपल ने भेजे हैं. परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बहन और जीजू और भांजी मालती मैरी को शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फोटो में एक बच्चे के शूज, बेबी हेयरब्रश और न्यूबॉर्न बेबी के कपड़े देखने को मिल रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखी ये बात

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “नीर पहले से ही बिगड़ रहा है!” इसके साथ बच्चे की दूध की बोतल के इमोटिकॉन भी शेयर किया गया. अपने बेटे की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हुए, परिणीति ने लिखा, “थैंक यू मिमी मौसी, निक मौसा और मालती दीदी” इसके साथ दिल का इमोटिकॉन भी एक्ट्रेस ने जोड़ा है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का नाम रखा नीर

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से शादी की है. वहीं 19 अक्टूबर को कपल का बेटा पैदा हुआ है. वहीं 19 नवंबर को कपल ने बच्चे के एक महीना का पूरा होने पर बेटे के नाम का खुलासा किया. कपल ने कोलाब पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटे का नाम नीर रखा है. पोस्ट में कपल ने कैप्शन दिया, “जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम — तत्र एव नीर. हमारे दिलों को जीवन की एक शाश्वत बूंद में शांति मिली. हमने उसका नाम ‘????????????????' रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम.”

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन