13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

Smriti Mandhana and Palash Muchhal : क्या खत्म हुई स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अनबन? दोनों परिवारों को साथ देख खिल उठे फैंस, लगाने लगे कयास

Media Yodha Desk Fri, Apr 10, 2026

Smriti Mandhana and Palash Muchhal : सोशल मीडिया की गलियों में एक बार फिर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के नाम की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन से मिलते देखा गया। इस मुलाकात की खास बात यह थी कि पलक ने बड़े ही सम्मान के साथ स्मृति के पिता के पैर छुए, जिसे देखकर प्रशंसक हैरान हैं। क्या यह केवल एक औपचारिक मुलाकात थी या फिर दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट खत्म होने का संकेत? नेटिजन्स अब कयास लगा रहे हैं कि क्या यह जोड़ा फिर से साथ आने वाला है।

क्या फिर से बजेंगी शहनाइयां?

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैफे के बाहर स्मृति के पिता और पलक साथ खड़े थे, पलक ने उनके पैर छुए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब भी दिया। इसके बाद स्मृति के पिता को पलक के पति छोड़ते भी नजर आए। अब जब स्मृति के पिता और पलाश के परिवार की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है तो लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या दोनों परिवारों ने पुरानी बातों को भुलाकर दोबारा दोस्ती का हाथ बढ़ाया है? कुछ लोग इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं तो कुछ इसे एक नई शुरुआत मान रहे हैं। हालांकि अभी तक न तो मंधाना परिवार और न ही मुच्छल परिवार की ओर से इस कथित मेल-मिलाप या वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान आया है। फिलहाल फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि जो भी हो, वह इन दोनों सितारों के भविष्य के लिए बेहतर हो।

शादी टूटने का वो चौंकाने वाला फैसला

स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को स्मृति के होमटाउन सांगली महाराष्ट्र में होनी तय हुई थी। फैंस इस क्रिकेट-म्यूजिक गठबंधन को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन अचानक शादी स्थगित कर दी गई और फिर खबर आई कि इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। स्मृति ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा था कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की थी कि दोनों परिवारों को इस मुश्किल समय से उबरने के लिए स्पेस दी जाए।

धोखे के आरोपों ने मचाया था बवाल

शादी टूटने के कुछ समय बाद स्मृति के दोस्त विज्ञान माने ने एक सनसनीखेज दावा करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया और उन्हें शादी के कार्यक्रमों के दौरान ही किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। माने ने यहां तक कहा कि इस घटना के बाद महिला क्रिकेटरों ने पलाश की पिटाई भी की थी। हालांकि, पलाश मुच्छल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन आरोपों को तथ्यात्मक रूप से गलत और उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया। पलाश ने स्पष्ट किया कि वह इन झूठे दावों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और अपने वकील के माध्यम से इस मामले को सुलझाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन