6th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

Advertisment

Entertainment : हेल्थकेयर ब्रांड पर बिना अनुमति आर माधवन का वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप, एक्टर ने भेजा लीगल नोटिस

Media Yodha Desk Thu, May 21, 2026

आर माधवन बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अभिनय से लाखों दिल जीतने वाले माधवन अब अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह उन स्टार्स में से हैं, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटते। अब हाल ही में माधवन ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक हेल्थकेयर ब्रांड की पोल खोली है और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इस हेल्थकेयर ब्रांड को कानूनी नोटिस भी भेजा है, क्योंकि ब्रांड ने बिना उनकी अनुमति के उना नाम और वीडियो क्लिप अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया है।

आर माधवन का पोस्ट

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “कितनी शर्म की बात है। ये लोग और संगठन आखिर कैसे सोच लेते हैं कि वे ऐसा करके बच निकलेंगे? आप किसी के इंटरव्यू की क्लिप उठाते हैं और उसे लेकरअपने विज्ञापन का हिस्सा बना लेते हैं। आप ये नहीं कर सकते। कानूनी नोटिस भेज दिया है। कृपया ऐसे पेशेवरों और संगठनों से सावधान रहें।”

विज्ञापन को बताया धोखाधड़ी

आर माधवन ने अपने पोस्ट में इस विज्ञापन को 'धोखाधड़ी' बताते हुए फैंस को आगाह किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे  लिखा, “इस रील को ऐसे पेश किया गया है, जैसे मैं उनके प्रोडक्ट का सपोर्ट कर रहा हूं। मगर ऐसा नहीं है। ये वीडियो क्लिप बिना मेरी अनुमति के एक साक्षात्कार से लिया गया है और उसे मेरी ओर से समर्थन के रूप में इस्तेमाल किया है। जनता इन लोगों या उनके व्यवहार पर कैसे विश्वास करेगी? ये बहुत ही शर्मनाक है!”

आर माधवन के हालिया प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले दिनों 'धुरंधर 2' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने अजय सान्याल की भूमिका को दोहराया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और कमाई के मामले में अब देश की दूसरी फिल्म बन चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इससे पहले 'केसरी 2' और 'दे दे प्यार दे 2' और 'धुरंधर' में नजर आए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन