14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

66 की उम्र में भी गज़ब ग्लैमरस : एक्ट्रेस के फोटोशूट में 62 साल के स्टार ने दिया साथ, फैंस बोले–'सुपर कूल'

Media Yodha Desk Sat, Jan 31, 2026

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आागामी फिल्म 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले महीने, यानी फरवरी में दस्तक देगी। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के किलर लुक ने इंटरनेट पर दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Vadh 2 Movie Stars Sanjay Mishra Neena Gupta stunning bold and Killer Photos Goes Viral

शॉर्ट ड्रेस में नीना गुप्ता का बोल्ड लुक
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की कुछ फोटोज आज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। 60 पार के दोनों सितारों का अंदाज देख लोग चौंक गए हैं। नीना गुप्ता झिलमिलाती शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज ऐसा है कि देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं, संजय मिश्रा भी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं।

Vadh 2 Movie Stars Sanjay Mishra Neena Gupta stunning bold and Killer Photos Goes Viral

कातिलाना लुक में क्या राज छिपा रहे नीना और संजय मिश्रा?
संजय मिश्रा और नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और नीना गुप्ता की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'कातिलाना लुक में कातिलाना राज छिपाने की कोशिश। फोटोज में दोनों का स्वैग देखते बन रहा है। बता दें कि 62 वर्षीय संजय मिश्रा और 66 वर्षीय नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2', उनकी साल 2022 में आई 'वध' का दूसरा पार्ट है।

Vadh 2 Movie Stars Sanjay Mishra Neena Gupta stunning bold and Killer Photos Goes Viral

ऑनस्क्रीन जोड़ी के दीवाने हुए नेटिजन्स

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के इस कातिलाना अंदाज को देख यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। दोनों सितारों की तारीफ में कमेंट्स की झड़ी लग गई है। कोई इनके लुक को 'सुपरकूल' बता रहा है तो कोई इनके स्टाइल का दीवाना हो गया है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपकी उम्र तो रिवर्स में है'।

कब रिलीज होगी 'वध 2'?
बात करें फिल्म ‘वध 2’ की तो यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायेक्टर, राइटर जसपाल सिंह संधू हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन