4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की पढ़ाई पर विवाद : कोर्ट ने सुनाई सख्त चेतावनी

Media Yodha Desk Sat, Nov 15, 2025

बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर विवाद शुरू हो चुका है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 14 नवंबर को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें करिश्मा कपूर की बेटी की ओर से एक ऐसी दलील दी गई, जिस पर जज नाराज हो गईं और यहां तक कह दिया कि उन्हें कोर्ट में किसी तरह का मेलोड्रामा नहीं चाहिए।

विदेश में पढ़ाई कर रही हैं करिश्मा की बेटी समायरा

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि समायरा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और दो महीने से उनकी फीस नहीं भरी गई है, जबकि प्रिया कपूर ने इससे साफ इनकार किया है। ऐसे में कोर्ट ने इस तरह की दलील सुनकर कहा कि कार्रवाई मेलोड्रामैटिक हो, इसलिए अगली बार से इस तरह के मुद्दे नहीं उठाए जाएं।

करिश्मा के बच्चों का आरोप

करिश्मा के बच्चों की ओर से वकील ने कहा- 'समायरा और कियान की जायदाद डिफेंडेंट नंबर 1 (प्रिया सचदेव कपूर) के पास है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वह समय पर फीस भरें। अमेरिका में पढ़ रहीं समायरा की फीस दो महीने से बकाया है। शादी के बाद के समझौते के तहत संजय कपूर पर बच्चों की पढ़ाई और जीवनयापन का खर्च उठाने की जिम्मेदारी थी।' इस पर जज ने कहा - 'मैं इस पर 30 सेकेंड से ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहता, इसलिए इस तरह के सवाल मेरी कोर्ट में दोबारा नहीं आने चाहिए। मैं नहीं चाहता कि सुनवाई मैलोड्रामैटिक हो।' जज ने प्रिया के वकील से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि अस तरह के मुद्दे अब कोर्ट में ना लाए जाएं। अब मामले पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी।

जून में हुआ था संजय कपूर का निधन

बता दें, करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का इसी साल 12 जून को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। संजय लंदन में पोलो खेल रहे थे, इसी दौरान उनके मुंह में मक्खी चली गई, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। संजय के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान ने अपनी सौतेली मां प्रिया के खिलाफ मामला दायर किया है, जिसमें आरोप लगया है कि प्रिया ने संजय की वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है। बच्चों का दावा है कि उनके पिता ने संपत्ति में हिस्सेदारी का आश्वासन दिया था, लेकिन आखिरी वसीयत में उनका हिस्सा नहीं है। मामला फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन