18th April 2026

BREAKING NEWS

आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

बंगाल चुनाव का असर रेल पटरियों तक, वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरीय प्रशासन विभाग ने CMO के तबादलों की जारी की लंबी लिस्ट

Advertisment

मुंबई की मूसलाधार बारिश में फंसीं चहल की Rumoured Girlfriend : मुंबई की मूसलाधार बारिश में फंसीं चहल की Rumoured Girlfriend, सोशल मीडिया Video शेयर कर दिखाया शहर का हाल

Media Yodha Desk Tue, Aug 19, 2025

आरजे महवश भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक साफ बात नहीं की है और कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। फिर भी दोनों की डटिंग अटकलें जारी हैं। अब इसी बीच आरजे महवश ने मुंबई की भारी बारिश को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मुंबई किसी समंदर से कम नहीं लग रहा है। मुंबई में भारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण आम जनता ही नहीं बल्कि सितारे भी परेशान हैं। ऐसे में महवश ने हाल ही में खुलासा किया कि वह इस मूसलाधार बारिश में बुरी तरह फंस गई हैं और उन्होंने शहर के लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की।

मुंबई की मूसलाधार बारिश में फंसी आरजे महवश

मंगलवार (19 अगस्त) को, आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बाढ़ग्रस्त सड़क और उसमें फंसी एक कार की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मुंबईवासियों, कृपया सुरक्षित रहें। बाहर न निकलें। बहुत बुरी तरह से फंस के आ रही हूं मैं भी। यह वाकई असुरक्षित और डरावना नजारा है। घर पर रहें। बारिश रुक ही नहीं रही है 4 दिन से।'

RJ Mahvash

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग अफवाह

हाल ही में, चहल से पूछा गया कि क्या आरजे महवश के साथ उनके रिश्ते की खबरों में कोई सच्चाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके बीच कुछ भी नहीं चल रहा है। राज शमनी के पॉडकास्ट पर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र ने बताया, 'इससे मैं वाकई परेशान हो गया था।' उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ऑनलाइन निशाना बनाया गया और ट्रोल भी किया। उन्होंने आगे कहा, 'लोगों की प्रतिक्रिया के कारण हम साथ में बाहर भी नहीं जा सकते थे। मुश्किल दौर में उन्होंने मेरा साथ दिया और उन्हें इस सब में घसीटते देखना बहुत दुखद रहा है।' इसके अलावा चहल ने ऑनलाइन वायरल हो रही क्रिसमस डिनर की तस्वीर पर भी बात की और बताया कि उस डिनर में असल में पांच लोग थे, लेकिन तस्वीर को क्रॉप करके दिखाया गया ताकि यह किसी डेट जैसा लगे।

आरजे महवश-युजवेंद्र चहल दोस्त या लवर?

महवश और चहल के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले उस समय उड़ीं जब क्रिकेटर की कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी में खटास आ गई। इसके बाद खबर आई कि युजवेंद्र और धनश्री ने 20 मार्च को तलाक ले लिया। इसके बाद आरजे महवश और युजवेंद्र चहल कई बार साथ नजर आए, जिसके बाद उनके डेट करने की अफवाहें तेज हो गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन