16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Bollywood : Virat Kohli के बाद अब सूर्यकुमार यादव के साथ दिखीं Avneet Kaur, वीडियो हुआ वायरल, फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन

Media Yodha Desk Tue, Oct 14, 2025

नई दिल्ली: विराट कोहली के कारण चर्चा में रहीं एक्ट्रेस अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिसका कारण उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो हैं. दरअसल, भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप में मिली सफलता के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और दिव्य संध्या आरती में भी सहभागिता की. उनके साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थीं. इसका वीडियो क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें फैंस की नजरें अवनीत कौर पर पड़ीं, जो अपना बर्थडे के मौके पर महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है.

https://www.instagram.com/reel/DPwG9Iqkgyp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2a9fe782-8490-4af9-b343-20b70ca41b60

वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा के साथ पूरे भक्ति-भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. सूर्यकुमार और उनकी पत्नी ने संध्या आरती के दौरान मंदिर के नंदी हाल में कुछ समय बिताया और देवाधिदेव महाकाल की पूजा-अर्चना की. इसका वीडियो खुद क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें अवनीत कौर पिंक कलर के सूट में बैठी नजर आ रही हैं.

बता दें कि इससे पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने अवनीत कौर की एक बोल्ड फोटो को लाइक कर दिया था, जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई. जबकि एक्ट्रेस के फॉलोअर्स की संख्या 31.8 मिलियन हो गई. हालांकि विराट कोहली ने इसे गलती बताया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर अवनीत कौर को काफी ट्रॉल किया गया. उस वक्त भी अवनीत कौर ने यही कहा था कि वो अपने काम पर फोकस करती हैं. इन सब बातों पर नहीं.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन