8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG Crime : बैंक में घुसे चोर, लॉकर तोड़ने में असफल, कर्मचारी पहुंचे तो उड़ गए होश

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद है. जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार की रात चोरी करने का प्रयास हुआ है. चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ा और अंदर घुस गए. लेकिन लॉकर तोड़ पाने में उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद सामान अस्त-व्यस्त कर भाग निकलने की आशंका है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रविवार देर रात योजना बनाकर जोरा स्थित यूको बैंक पहुंचे और पीछे का कांच तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद लॉकर को तोड़ने का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए. अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, पीछे की खिड़की टूटी हुई थी और लॉकर को भी नुकसान पहुंचाया गया था. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन