9th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG में बदमाशों का आतंक : फिल्म देखने आई महिला से छेड़छाड़, पुलिस से भी की मारपीट

दुर्ग : भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद. उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है. गुरुवार रात अपने परिवार के साथ फिल्म देखने सूर्या मॉल पहुंची महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. विरोध करने पर उन्होंने उसके पति और बेटे पर भी हमला किया. शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी बदमाशों ने मारपीट की. पूरा मामला स्मृति नगर चौकी का है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दुर्ग से अपने परिवार के साथ एक महिला भिलाई के मॉल में मूवी देखने आई थी.

आरोपी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने सीट में बैठने के नाम पर अश्लील हरकत की. इसके बाद थ्रियेटर से बाहर निकलते ही महिला के बेटे और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी. लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा. बताया जा रहा है कि पुलिस जैसे-तैसे आरोपियों को पकड़कर थाने लाई तो यहां पर दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया.

इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हुए. एक पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, एक की उंगली टूटी है. सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला. सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन