8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Advertisment

CG Crime News : बेटे के लात-घूंसों से घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बालोद : धमतरी जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। मौत का कारण कोई हादसा या बीमारी नहीं बल्कि उसके ही बेटे की बेरहमी बनी। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरी निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मु सोरी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात घर में पारिवारिक विवाद हुआ जो इतना बढ़ा कि बेटा यशपाल सोरी जो शराब के नशे में था अपने पिता पर टूट पड़ा। उसने लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि बुजुर्ग पिता अधमरा होकर बेहोश हो गए। गंभीर हालत में परिजनों ने लक्ष्मु सोरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन कई घंटों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना बालोद जिले के पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम चंदनबिरी की है जहां 68 वर्षीय लक्ष्मु सोरी को उनके ही बेटे यशपाल सोरी ने शराब के नशे में बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी यशपाल का अपने पिता के साथ पहले भी विवाद होता रहा था और कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ा कि उसने लात-घूंसों से पिटाई कर पिता को अधमरा कर दिया।

गंभीर हालत में परिजनों ने बुजुर्ग को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं बालोद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुरूर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात ने एक बार फिर इंसानियत और रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं जहां कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता की जान ले ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन