9th August 2026

BREAKING NEWS

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

Advertisment

Mungeli News : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना चिल्फी पुलिस द्वारा 12 घण्टे में किया गया गिरफतार

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा निर्देश दिया गया है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है।

दिनांक 15.10.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग नातिन (पुत्री के पुत्री) जो उसके गुंगी पुत्री के साथ खेत रखवाली करने भेजा था जो रोते हुए प्रार्थी के घर आयी और बतायी की गांव का सूर्यकांत कोसले खेत के मकान में जबरदस्ती अंदर आया और गुंगी पुत्री (मौसी) को 100 रूपये देकर बाहर भेज दिया और प्रार्थी के नातीन को जमीन में सुला दिया और उसके पहने कपड़ों को निकाल कर जबरदस्ती उसके साथ गंदा काम (बलात्कार) किया है। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 64(1), 65(1), 338 बीएनएस एवं 04 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसुर्यदर्शनकाल कोसले के गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में चिल्फी पुलिस की 02 टीम गठित कर एक टीम मुंगेली-बिलासपुर की ओर एवं एक टीम को थाना चिल्फी क्षेत्र में आरोपी सूर्यकांत कोशले की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु रवाना किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल मुंगेली से टेक्निकल सहायता प्राप्त कर आरोपी सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसुर्यदर्शनकाल कोसले को ग्राम फुलझर खेत-खार में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी सूर्यकांत कोशले से बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने एवं महिला डॉक्टर के माध्यम से प्रकरण के पीड़िता के साथ बलात्कार होने की पुष्टि होने पर घटना के आरोपी सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसुर्यदर्शनकाल कोसले पिता टेकसिंह कोसले उम्र करीबन 25 वर्ष ग्राम सेनगुडा थाना चिल्फी जिला मुंगेली को दिनांक 16.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंन्द्रा, सउनि. रामकुमारी यादव, सउनि. लव सिंह ध्रुव, प्रआर. सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक मुकेश कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, विजय साहू, त्रिलोकी पटेल, एवं महिला आरक्षक संगीता बर्मन की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन